इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी: भारत में पहले सेमेस्टर से ही AI की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलेंगी
Administrator
TODAY LATEST NEWS
थ्योरी से हटकर अब प्रैक्टिकल पर फोकस: भारतीय सरकार AI, ML और Generative AI की इंडस्ट्री ट्रेनिंग को इंजीनियरिंग के पहले सेमेस्टर से ही शुरू करने जा रही है। रिसर्च के लिए छोटे-बड़े कॉलेजों को नेशनल GPU इंफ्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट मिलेगा।
नई दिल्ली: भारतीय सरकार देश के इंजीनियरिंग एजुकेशन सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव करने जा रही है। नए प्लान के मुताबिक, छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सिर्फ किताबों में पढ़ाई नहीं कराया जाएगा, बल्कि कॉलेज के पहले सेमेस्टर से ही उन्हें प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री-लिंक्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य सीधे तौर पर युवाओं को ग्लोबल AI मार्केट के लिए पूरी तरह तैयार करना है।
सरकार का नया AI प्लान क्या है?
इस नए करिकुलम (पाठ्यक्रम) को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि छात्र शुरुआत से ही भविष्य की तकनीकों पर काम कर सकें:
रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स: छात्रों को AI, मशीन लर्निंग (ML) और जेनरेटिव AI (GenAI) से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेंगे। एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर (GPU): सरकार Shared National GPU Infrastructure विकसित कर रही है, जिसके जरिए देश के छोटे-बड़े सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को AI मॉडल ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए भारी कंप्यूटिंग पावर उपलब्ध कराई जाएगी। इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स: इस प्रोजेक्ट से छात्रों को कॉलेज में ही इंडस्ट्री-लेवल टूल्स से परिचित होने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हे अपनी पढ़ाई खत्म करते ही जॉब्स की उपलब्धता में आसानी होगी।
यह बदलाव क्यों जरूरी है?
तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि आज टेक कंपनियां सिर्फ थ्योरी जानने वाले ही युवाओं की तलाश में नहीं हैं, बल्कि ऐसे युवाओं को ही चाह रही हैं जो तुरंत काम संभाल सकें। आने वाले वक्त में इन सेक्टर में नौकरियां तेजी से बढ़ेंगी:
चैटबॉट और ऑटोमेशन (Chatbots & Automation) डेटा एनालिसिस (Data Analysis) साइबर सिक्योरिटी (Cybersecurity) एआई टूल्स डेवलपमेंट (AI Tools Development)
इस फैसले के चलते भारत एक "AI टैलेंट हब" के रूप में उभर सकता है जहाँ की वर्कफोर्स सबसे ज्यादा स्किल्ड और अपडेटेड होगी।
Readers
Comments
No comments yet. Be the first to comment.