वैभव सूर्यवंशी को इस फॉर्मेट में मत चुनना, टीम इंडिया सिलेक्शन को लेकर सौरव गांगुली ने किया
TODAY LATEST NEWS
TODAY LATEST NEWS
15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय ज़बरदस्त चर्चा में हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से उन्होंने बेहद कम उम्र में क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय ज़बरदस्त चर्चा में हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से उन्होंने बेहद कम उम्र में क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है। ऐसे में कई लोग उन्हें जल्द टीम इंडिया में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उनके चयन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। गांगुली का कहना है कि सूर्यवंशी बेहद टैलेंटेड हैं, लेकिन अभी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं दिया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, पहले वैभव को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलकर अपने खेल को और मजबूत बनाना होगा। हालांकि, टी20 टीम में उनकी एंट्री को लेकर गांगुली को कोई दिक्कत नहीं है। 'टेस्ट में जगह बनाने के लिए उसे…' सौरव गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी पर खुलकर अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि क्या अभी वैभव को भारतीय टीम में शामिल करने का सही समय है, तो उन्होंने कहा, ''उसे टी20 टीम में तुरंत शामिल किया जा सकता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में नहीं। टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए उसे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी और रन बनाने होंगे। फिर भी, उसमें गजब की प्रतिभा है। 15 साल के लड़के को दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज़ों के खिलाफ इस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते देखना शानदार है। वह भारत का भविष्य है।''
Readers
Comments
No comments yet. Be the first to comment.